फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers stopped the police who were getting garbage removed.

Faridabad News: कूड़ा उठवा रही पुलिस को सफाई कर्मचारियों ने रोका

Wed, 26 Aug 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stopped the police who were getting garbage removed.
ओल्ड फरीदाबाद में सोमवार रात को शहर में लगे कूड़े के ढेर को उठाने के लिए जेसीबी व डंफर लेकर पहु
ओल्ड फरीदाबाद और सारन में पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में 20 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है। नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मदद लेकर कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया है। सोमवार रात को ओल्ड फरीदाबाद समेत कई इलाकों में पुलिस ने अर्थमूवर मशीन-डंपर से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया तो हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस पर पुलिसकर्मी वापस लौट गए।
कर्मचारियों का कहना था कि कूड़ा उठाना सफाई कर्मचारियों का काम है और वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक वे कूड़ा नहीं उठाने देंगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक बहस हुई। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कर्मचारी कूड़ा उठाने की कार्रवाई का विरोध करते रहे। सारन क्षेत्र में भी सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था से कूड़ा उठाए जाने की संभावना को देखते हुए सफाई कर्मचारी रात में भी पहरेदारी कर रहे हैं। निगम की ओर से डंपर और अर्थमूवर मशीनों की मदद से कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर कार्रवाई रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले झंडे लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस: मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल के समर्थन में म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन, नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर नगर निगम मुख्यालय से बीके चौक तक विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताली सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed