फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sandeep joins BJP

कालका के पूर्व विधायक पुरूषभान के पुत्र संदीप ने थामा भाजपा का दामन

Wed, 09 Oct 2019 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sandeep joins BJP
फरीदाबाद। सेक्टर-9 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की मौजूदगी में कालका के पूर्व विधायक पुरुषभान के बड़े पुत्र संदीप ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री ने संदीप को पार्टी का पांरपरिक पटका पहनाया और उन्हें गुलदस्ता देकर पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा मुख्यमंत्री विकास पुरुष मनोहरलाल के देश और प्रदेश के लिए किए गए कार्यों का ही नतीजा है, जो इतनी बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और योजनाएं आमजन से लेकर हर वर्ग के लिए हैं। विपक्ष हताश है और बंटा हुआ है। यहां तक कि विपक्ष के पास वर्तमान में कोई मुद्दा ही नहीं है। अब यह जनता को भी पता चल गया है कि उनका हित सिर्फ भाजपा में सुरक्षित है। इस मौके पर निर्वतमान विधायक सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, नगेंद्र भड़ाना, टेकचंद शर्मा, राजेश नागर, नरेंद्र गुप्ता, सोहनपाल छोकर, राजकुमार वोहरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed