{"_id":"68948b062e70c6ee83028757","slug":"samadhan-camp-faridabad-news-c-24-1-gr11004-116862-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समाधान शिविर में युवक ने उपायुक्त का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समाधान शिविर में युवक ने उपायुक्त का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला सचिवालय स्थित सभागार में गुरुवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश जारी किए गए। समाधान शिविर में पहुंचे युवक पवन भारद्वाज ने उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी को लेकर शिकायत की थी। उपायुक्त ने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद को निर्देश दिए, जिसके बाद अब कुत्तों और श्वानों की नसबंदी एवं टीकाकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शिविर में गांव भुर्जा के लोगों द्वारा रास्ते में जलभराव की शिकायत पर उपायुक्त ने तुरंत संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेंशन संबंधी समस्याएं, जमीन की पैमाइश, ट्रांसफार्मर लगाने, रास्ता दुरुस्त करवाने, फैमिली आईडी में सुधार और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर भी समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन