फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saksham won gold medal in National Archery Championship

Faridabad News: सक्षम ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 25 Nov 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Saksham won gold medal in National Archery Championship
-हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित की गई 42वीं राष्ट्रीय स्तरीय एनटीपीसी पुरुष तीरंदाजी चैंपियनशिप में फरीदाबाद के सक्षम अहलावत ने शानदार प्रदर्शन किया। शहर के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र सक्षम ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


टीम इवेंट में खेलते हुए सक्षम ने 4 खिलाड़ियों के साथ भाग लिया। इनमें सक्षम अहलावत ने निर्णायक भूमिका निभाई और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता एवं प्रतिभा को सिद्ध किया। बता दें कि हरियाणा की टीम ने बिना कोई अंक गंवाए 6-0 से स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। सक्षम की इस कामयाबी पर फरीदाबाद पुलिस ने उनके कोच, विद्यालय और परिवार को विशिष्ट उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed