फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Saffron rally started after Bittu's controversial statement

Faridabad News: बिट्टू के विवादित बयानों के बाद शुरू हुई भगवा रैली

Sun, 14 Apr 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Saffron rally started after Bittu's controversial statement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी दशहरा मैदान से रविवार को नूंह दंगे के आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिटटू बजरंगी की अगुआई में भगवा रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल होने के लिए जिले के बाहर से भी लोग आए थे। करीब एक घंटे के स्वागत कार्यक्रम व भाषण के बाद रैली शुरू हुई। यहां बिट्टू ने कुछ विवादित बयान दिए और रैली शुरू हुई, जो एनआईटी के कई इलाकों से होती हुई सरूरपुर पेट्रोल पंप पर जाकर खत्म हुई।
सुबह करीब दस बजे से दशहरा मैदान में लोग एकत्रित होना शुरू हो गए थे। कुछ संत समाज के लोग मथुरा, आगरा व अन्य जिलों से आए थे। कार्यक्रम के दौरान मंच से बिट्टू ने कहा कि नल्हड़ मंदिर में हुए दंगों की तैयारी दूसरे समुदाय के लोग करीब एक माह पहले से कर रहे थे। इस बात की जानकारी गुप्तचर विभाग को भी थी। इस सब के बावजूद जलाभिषेक करने वालों की सुरक्षा में प्रशासन ने केवल होमगार्ड तैनात कर रखे थे।
विज्ञापन

बिट्टू ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोग उसकी हत्या करना चाहते थे। अभी भी उसे धमकियां मिलती रहती हैं। खुले मंच से बिटटू ने चेतावनी देते हुए कहा कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। मैं रुकने वाला नहीं हूं। बार बार मेवात आऊंगा। चेतावनी के लहजे में बिट्टू ने पुलिस को कहा जितने मर्जी केस लगा दो मैं लड़ता रहूंगा और जेहादियों का इलाज करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हथियार लहराने वालों को पुलिस ने दबोचा
अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया था। इसके बावजूद रैली में शामिल होने आए कुछ लोग अपने साथ तलवार और लाठी आदि लेकर आए थे। कुछ युवाओं ने हाथ में तलवार लेकर विवादित नारे भी लगाए। इसी बीच एनआईटी तीन चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने युवकों को पकड़ लिया और उनसे तलवार व लाठी डंडे ले लिए। कुछ देर की पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया। पुलिस को देख कुछ युवक दशहरा मैदान के पीछे से ही निकल लिए। रैली के बीच में भी कुछ बाइक सवारों ने हाथ में तलवार लहराई।
--
पुलिस के सामने उड़ती रही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां
भगवा रैली की शुरुआत से ही ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ने लगी। बाइक पर तीन से चार युवक बिना हेलमेट के दिखाई दिए। बिना नंबर की खुली जीप में युवा नारे बाजी करते हुए बाहर तक लटके दिखाई दिए। साथ ही कुछ युवा बोनट पर भी बैठे थे। ये सबकुछ पुलिस की आंखों के सामने होता रहा और किसी ने उन्हें रोकने या टोकने की जहमत नहीं उठाई। दशहरा मैदान से निकलते ही एक जीप ने करीब आठ साल के मासूम को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने समय रहते बच्चे को पकड़ लिया। रैली के पीछे चल रहे ट्रैक्टर से जुड़ी खुली ट्रॉली में आठ से 12 साल तक के बच्चे बैठे हुए थे। इसके चारों तरफ कोई ग्रील भी नहीं लगी थी।
-
हार्डवेयर-प्याली रोड पर हुआ आंबेडकर शोभा यात्रा से टकराव
पहले से निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद पुलिस ने एक ही समय और रास्ते पर भगवा रैली और आंबेडकर शोभा यात्रा को परमिशन दे दी। हार्डवेयर-प्याली रोड पर करीब 1 बजे दोनों जुलूस एक दूसरे के सामने आ गए। भगवा रैली हार्डवेयर से प्याली की तरफ जा रही थी और आंबेडकर शोभा यात्रा नंगला से शुरू होकर प्याली से हार्डवेयर चौक की तरफ बढ़ रही थी। दोनों पक्षों में टकराव शुरू हुआ ही था कि एसीपी विनोद कुमार की सूझबूझ और मुस्तैदी से मामला किसी तरह संभाला गया। दोनों पक्षों के बाइक सवार कुछ देर बाद एक दूसरे से रेस लगाते भी दिखाई दिए।

--
वर्जन
यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के पोस्टल चालान भेजे जाएंगे। पुलिस ने पूरी रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग की है। सभी बयानों की जांच की जा रही है। नियमों की अवहेलना और कानून विरोधी बयानबाजी पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह, डीसीपी एनआईटी
--
-कैलाश गठवाल-
-कैलाश गठवाल-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed