{"_id":"69bafb6a79a4eb41a507c3ac","slug":"sachin-played-tendulkars-innings-made-the-team-champion-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65242-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सचिन ने खेली तेंदुलकर वाली पारी, टीम को बनाया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सचिन ने खेली तेंदुलकर वाली पारी, टीम को बनाया चैंपियन
विज्ञापन
-बॉक्स क्रिकेट के फाइनल में ब्लू वॉरियर्स ने नरवत ब्लास्टर्स को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-84 स्थित नरवत बॉक्स एरीना में बुधवार को ब्लू वॉरियर्स और नरवत ब्लास्टर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें ब्लू वॉरियर्स ने नरवत ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वॉरियर्स के लिए सचिन ने 86 रन की शानदार पारी खेलकर अपने दम पर टीम को विजेता बनाया।
टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नरवत ब्लास्टर्स ने 152 रन का स्कोर खड़ा किया। ब्लास्टर्स के करण ने 50 और मंदीप ने 45 रन का पारी खेली। वहीं वॉरियर्स की ओर से सोनू और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी में वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में 154 रन बनाकर खिताब जीत लिया। टीम एक समय 40 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, पर सचिन ने सौरभ के साथ मिलकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। वॉरियर्स के सचिन ने 45 गेंदों पर 86 रन की मैच जिताऊ पारी खेली जबकि सौरभ ने 25 रन का योगदान दिया। ब्लास्टर्स के लिए संदीप ने तीन और मंदीप ने दो विकेट अपने नाम किए। सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।