फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sabka Rangmanch Theatre Group will stage the play

Faridabad News: सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप करेगा नाटक का मंचन

Thu, 25 Sep 2025 11:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 11:03 PM IST
सार

फरीदाबाद में सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव आयोजित करेगा। आयोजकों ने दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। इससे रंगमंच प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Sabka Rangmanch Theatre Group will stage the play

विस्तार

फरीदाबाद। सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप द्वारा शहर में तीन नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इन नाटकों का मंचन द कैशल ऑफ आर्ट थिएटर में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक शाम छह बजे से किया जाएगा। थिएटर ग्रुप के संस्थापक नरेश ठाकुर ने बताया कि नाटक देखने के लिए दर्शकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सबका रंगमंच द्वारा पहले दिन नाटक ''सूटकेस'' का मंचन होगा। इस नाटक के लेखक और निर्देशक अभिषेक हैं। दूसरे दिन ''और मर गया लीला राम'' नाटक का आयोजन होगा, जिसका लेखन अमूल सागर और निर्देशन पुष्कर सागर ने किया है। तीसरे और अंतिम दिन ''एंड देन देअर वर नन'' का मंचन होगा। यह नाटक प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखिका एगाथा क्रिस्टी के उपन्यास पर आधारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed