फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RWA removed the pile of garbage in front of the hospital

Faridabad News: आरडब्ल्यूए ने अस्पताल के सामने से हटवाया कूड़े का ढेर

Sat, 12 Aug 2023 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
RWA removed the pile of garbage in front of the hospital
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए ब्लॉक डी 2 की ओर से निजी अस्पताल के सामने कई साल से लगे गंदगी के ढेर को जेसीबी से साफ कराया गया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि कोई कूड़ा फेंकेगा तो उसके खिलाफ नगर निगम के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि अस्पताल के सामने चार खाली प्लाॅटों में 15 साल से गंदगी के ढेर लगे थे। गंदगी से उठती दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल था। इसे लेकर सेक्टर वासियों की ओर से कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद आरडब्ल्यूए ने स्वयं जिम्मेदारी उठाई। आरडब्ल्यूए प्रधान जगजीत सिंह नैन ने बताया कि कूड़ा इतना अधिक था कि साफ करने में दो जेसीबी और पांच ट्रक को पांच दिन का समय लगा। उन्होंने कहा किसी ने भी दोबारा इन प्लाॅट में कूड़ा डाला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस अवसर महासचिव अनूप वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन से किसी भी सहयोग की जरूरत पड़ी तो उसका भी साथ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed