फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RWA conducts cleanliness drive on Gandhi Jayanti.

Faridabad News: गांधी जयंती पर आरडब्ल्यूए ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 03 Oct 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
RWA conducts cleanliness drive on Gandhi Jayanti.
फरीदाबाद। गांधी जयंती के अवसर पर आरडब्ल्यूए डी-2, सेक्टर-10 की ओर से शुक्रवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ब्लॉक डी-2 के प्रधान जगजीत सिंह नैन और महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर ब्लॉक में सफाई की और एकत्रित कूड़े को हटाया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए लोगों को अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed