{"_id":"685053b2632cba690203c9f8","slug":"rural-areas-will-be-evaluated-on-the-basis-of-cleanlinessrural-areas-will-be-evaluated-on-the-basis-of-cleanliness-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45398-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों का स्वच्छता के आधार पर किया जाएगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीण क्षेत्रों का स्वच्छता के आधार पर किया जाएगा मूल्यांकन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को वर्तमान स्वच्छता स्थिति जानने के अवसर के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों का स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
इस संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि जिले को बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सर्वेक्षण के माध्यम से ग्राम पंचायतों को न केवल अपनी वर्तमान स्वच्छता स्थिति जानने का अवसर मिलेगा, बल्कि जागरूकता और सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। जो जिला स्वच्छता मापदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा, उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
स्वच्छता आकलन के दायरे में होंगे ये स्थान
सर्वेक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक भवन, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
सीईओ जिला परिषद सतबीर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, मानव मल प्रबंधन व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त जल शक्ति मंत्रालय की ओर से नामित स्वतंत्र एजेंसी द्वारा हर जिले की कम से कम 20 ग्राम पंचायतों का सैंपल सर्वे भी किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे इस सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी दें।