{"_id":"698644802e69defd63031a3e","slug":"rumors-of-chemistry-paper-leak-in-pre-boards-faridabad-news-c-24-1-gur1002-79119-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्री-बोर्ड में केमिस्ट्री का पेपर लीक होने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्री-बोर्ड में केमिस्ट्री का पेपर लीक होने की अफवाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा प्री-बोर्ड की 12वीं कक्षा की केमिस्ट्री परीक्षा को लेकर विवाद सामने आया है। परीक्षा के बाद कई छात्रों ने पेपर को कठिन बताते हुए कहा कि सवाल सीधे किताब से न होकर कॉन्सेप्ट आधारित और घुमाकर पूछे गए थे, जिससे समय पर पेपर पूरा करना मुश्किल हुआ। इसी बीच परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल वीडियो में सवाल पहले से बताए जाने के दावे किए गए थे। परीक्षा के बाद कुछ सवालों की समानता सामने आने पर पेपर लीक का शक जताया गया।
बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा का कहना है कि प्रश्न-पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, गोपनीय और व्यवस्थित है। ऐसे झूठे दावों से छात्रों में मानसिक दबाव बढ़ रहा है, जो उनकी तैयारी और प्रदर्शन पर नकारात्मक असर डाल सकता है। बोर्ड और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी केवल आधिकारिक जानकारी के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर भरोसा करें।