{"_id":"6910e67e9fd6dd55050ad575","slug":"rudra-cricket-academy-won-by-three-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55418-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन विकेट से जीती रुद्र क्रिकेट अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन विकेट से जीती रुद्र क्रिकेट अकादमी
विज्ञापन
- रविंद्र फागना अकादमी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित भूमि क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में रुद्र क्रिकेट अकादमी ने रविंद्र फागना अकादमी को 3 विकेट से हरा दिया। 35 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र फागना अकादमी की टीम 27.2 ओवर में महज 109 बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्र क्रिकेट अकादमी की टीम ने 29 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
रविंद्र फागना अकादमी की ओर से देवांश सूर्या ने 59 और दिव्यांशु शेखर ने 26 रन की पारी खेली। इसके बावजूद टीम महज 109 रन तक पहुंच पाई। रुद्र क्रिकेट अकादमी की ओर से देवांश भड़ोला, विहान जॉली ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं हाशिम खान और सागर कुशवाह ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्र अकादमी की ओर से निखिल ने 27 और उत्कर्ष ने 25 रन की पारी खेली।
रविंद्र फागना की ओर से देवांश सूर्या ने 4 विकेट झटके। वहीं प्रक्षित रावत को 2 विकेट मिले। विहान जॉली को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं देवांश सूर्या को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।