{"_id":"6862ccb6980dae16ae0f4475","slug":"rs-xi-beat-faridabad-mavericks-by-7-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46270-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आर.एस इलेवन ने फरीदाबाद मेवरिक्स को 7 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आर.एस इलेवन ने फरीदाबाद मेवरिक्स को 7 विकेट से हराया
विज्ञापन
ललित यादव बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 25वें रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25 के मुकाबले में आर.एस इलेवन ने फरीदाबाद मेवरिक्स को 7 विकेट से हराया।
फरीदाबाद मेवरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से जीतू ने सबसे अधिक 45 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि मोहित ने 40 रनों का योगदान दिया। आर.एस इलेवन की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित पवार ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर.एस इलेवन ने मात्र 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए ललित यादव ने 41 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए, जबकि अशोक भारद्वाज ने 16 गेंदों पर तेजतर्रार 29 रन जोड़े। फरीदाबाद मेवरिक्स की गेंदबाजी में प्रभाकर यादव ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। मैच के अंत में ललित यादव को मैन ऑफ द मैच और जीतू को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया।