फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 3.54 lakh stolen from finance company's locker

Faridabad News: फाइनेंस कंपनी के लॉकर से 3.54 लाख रुपये चोरी

Wed, 15 Apr 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.54 lakh stolen from finance company's locker
बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी स्थित फाइनेंस कंपनी के इसी लॉकर से कर्मचारी करीब 3 लाख रुपये चोरी करके ले
ट्रेनी के तौर पर काम करने वाले युवक ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के लॉकर से लाखों रुपये चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रेनी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना कंपनी के साथ में बनी दुकान के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। थाना सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मथुरा निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि वह चावला कॉलोनी स्थित भारत वित्तीय समावेशन कंपनी में बतौर ब्रांच मैनेजर कार्यरत हैं। कंपनी महिलाओं के समूहों को कारोबार शुरू करने के लिए लोन देती है। उनकी कंपनी में करीब डेढ़ महीने से करण नामक युवक ट्रेनी के तौर पर कार्य कर रहा था। शुक्रवार रात को उन्होंने कंपनी के लॉकर में करीब 3 लाख 54 हजार 811 रुपये रखे थे। उस दौरान उनके साथ करण भी ब्रांच में मौजूद था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब वह जाने लगे तो करण ने कहा कि वह थोड़ी देरी से जाएंगे। छुट्टी के बाद जब वह ड्यूटी पर लौटे तो देखा की लॉकर कर ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि लॉकर के अंदर रखे 3 लाख 54 हजार 811 रुपये गायब थे। वहीं कंपनी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी नहीं मिली। उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंपनी के बाहर बनी दुकान के बाहर लगे कैमरे की फुटेज चेक करने पर सामने आया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे करण बाहर जाता दिख रहा है। इसके बाद वह तीन अन्य युवकों को अपने साथ ब्रांच में लेकर आया और सुबह करीब साढ़े 3 बजे बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका आरोप है कि इस घटना को अंजाम आरोपी करण और उसके साथियों ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed