फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 1.65 lakh swindled under the pretext of work-from-home jobs.

Faridabad News: घर बैठे काम करने का झांसा देकर 1.65 लाख ठगे

Wed, 01 Jul 2026 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.65 lakh swindled under the pretext of work-from-home jobs.
बल्लभगढ़। साइबर ठगों ने घर बैठे काम करने का झांसा देकर युवती से 1.65 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। आरोपियों ने पहले रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने और फिर अलग-अलग टास्क के नाम पर लगातार पैसे जमा करा लिए। सेक्टर-85 स्थित अमोलिक संकल्प निवासी गीत चौहान ने साइबर अपराध सेंट्रल थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम से संबंधित विज्ञापन देखा था। इसके बाद वह टेलीग्राम चैनल ग्लोबल फ्रीलांसर्स लिमिटेड से जुड़ गई, जिसमें घर बैठे काम करने के बदले वेतन देने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद टास्क और जमा राशि वापस दिलाने का विश्वास दिलाकर उससे 23 जून और 24 जून के बीच 1 लाख 65 हजार 975 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। टास्क पूरा होने पर पूरी राशि व वेतन लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में पैसे नहीं लौटाए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed