Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rs 10.74 lakh collected from those dumping waste in the open and violating GRAP norms

Faridabad News: खुले में कचरा फेंकने और ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने वालों से 10.74 लाख वसूले

Fri, 13 Nov 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rs 10.74 lakh collected from those dumping waste in the open and violating GRAP norms
वायु प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम लगातार कर रहा कार्रवाई
विज्ञापन


1200 लोगोंं के किए गए हैं चालान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। निगम की ओर से खुले में कचरा फेंकने और ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 1200 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। इसके साथ ही इन लोगों से निगम ने 10.74 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है। सबसे अधिक कार्रवाई निर्माण एवं विध्वंस सामग्री (सीएंडडी वेस्ट) खुले में डालने और निर्माण स्थलों पर निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ की गई है।

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर शहर के सभी क्षेत्रों में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। निगम की टीमें निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने के साथ सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर मलबा डालने वालों पर भी नजर रख रही हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ग्रेप नियमों के उल्लंघन पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed