{"_id":"6995fe4171dee9b3480165a4","slug":"rpf-and-grp-crack-down-on-those-violating-rules-at-the-railway-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63255-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर अपनी मर्जी चलाने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने मिलकर एक अभियान चलाया जिसमें एक महीने में करीब 1115 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में वो लोग आए जो ट्रेनों में अवैध रूप से सामान बेचते हैं या भीख मांगकर यात्रियों को परेशान करते हैं। पुलिस ने ऐसे 212 लोगों को पकड़ा है जो बिना अनुमति के फेरी लगा रहे थे।
इसके साथ ही महिला कोच में सफर करने वाले पुरुषों पर भी सख्ती दिखाई गई है और ऐसे 151 लोगों का चालान काटा गया है। अक्सर देखा जाता है कि लोग जल्दबाजी के चक्कर में फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल न करके सीधे पटरियां पार करते हैं, ऐसे 120 लोगों को भी मौके पर पकड़कर जुर्माना लगाया गया है।
रेलवे पुलिस के मुताबिक सफर के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। नशे की हालत में यात्रियों से बदसलूकी करने वाले 178 लोगों पर भी गाज गिरी है। आरपीएफ के थाना प्रभारी श्रवण कुमार का कहना है कि रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने, अवैध वेंडिंग करने और अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वालों पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। इनमें कई मामलों में भारी जुर्माने के साथ जेल भेजने तक का प्रावधान है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि सिर्फ कार्रवाई करना ही मकसद नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। इसीलिए अगले हफ्ते से स्टेशनों और ईएमयू ट्रेनों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग खुद नियमों का पालन करें और दूसरों को भी परेशानी न हो। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए भी टीम लगातार नजर रख रही है।