फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RPCA B won the match by one wicket.

Faridabad News: आरपीसीए बी ने एक विकेट से जीता मुकाबला

Fri, 03 Jul 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
RPCA B won the match by one wicket.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पाली स्थित भूमि क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आरपीसीए बी ने आरपीसीए सी को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरपीसीए सी की टीम 48.3 ओवरों में 282 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से मोहम्मद फरहान ने 93 रनों की पारी खेली, जबकि मानस भाटिया ने 59 रन बनाए।


आरपीसीए बी के लिए अक्ष भड़ाना ने आठ ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं ऋषभ और प्रक्षित को 2-2 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीए बी ने 37.3 ओवरों में नौ विकेट खोकर 286 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए ध्रुव भटेजा ने 43 गेंदों में 63 रन और पार्थ भड़ाना ने 38 गेंदों में 61 रनों की पारियां खेलीं।
विज्ञापन


आरपीसीए सी के लिए शौर्य शर्मा ने तीन विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए ऋषभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed