फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rob case filed in sector-29 Faridabad

कार से उड़ाया रुपयों से भरा बैग

Wed, 09 Oct 2019 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rob case filed in sector-29 Faridabad
फरीदाबाद। शहर के हार्डवेयर चौक पर सेक्टर-29 में रहने वाले एक वितरक की कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने करीब 96 हजार रुपये नकद समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। उन्होंने मामले की शिकायत मुजेसर थाना पुलिस से की है। पीड़ित की हार्डवेयर चौक पर बालाजी डिस्ट्रीब्यूटर के नाम से दुकान है। जांच अधिकारी एएसआई दुष्यंत ने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाले मनोज सोमानी पुत्र राधेश्याम सोमानी की हार्डवेयर चौक क्षेत्र में थोक उत्पादों के वितरक का काम करते हैं। वह सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर की तरफ जा रहे थे। वह कार से उतर कर दोबारा दुकान में गए। इसी दौरान उनके कार में रखे रुपयों से भरा बैग किसी ने गायब कर दिया। उन्होंने शिकायत दी है कि उनके बैग में कुछ जरूरी दस्तावेज के साथ बकायेदारों का हिसाब-किताब भी था। पुलिस मनोज सोमानी की शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed