फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways workers' strike postponed, buses run on all routes

Faridabad News: रोडवेज के कर्मियों की हड़ताल स्थगित, सभी रूटों पर चलीं बसें

Wed, 24 Jan 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers' strike postponed, buses run on all routes
कर्मचारी संघ के प्रधान की देर रात तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को चक्का जाम का ऐलान किया था, लेकिन देर रात कर्मचारी यूनियन के प्रधान की तबीयत खराब होने के कारण हड़ताल को कर्मियों ने स्थगित कर दिया। हालांकि, कुछ कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने की बात कहकर बुधवार को काम नहीं किया।


रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रधान रविंद्र नागर ने फरीदाबाद में चक्का जाम करने का आह्वान किया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण हड़ताल स्थगित कर दी गई। हड़ताल न होने के बावजूद कुछ कर्मचारियों ने हाजिरी के रजिस्टर में हड़ताल में शामिल होने की बात कर काम नहीं किया। चक्का जाम नहीं होने की वजह से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया गया, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, गुरुग्राम, रेवाड़ी समेत अन्य जिलों में हड़ताल रही।
विज्ञापन






अन्य डिपो में हड़ताल के कारण बाहर ही यात्रियों को उतारा और चढ़ाया

प्रदेश के अन्य डिपो में चक्का जाम होने की वजह से बल्लभगढ़ डिपो की कुछ बसों ने बाहर ही यात्रियों को उतारा व चढ़ाया। बुधवार को रेवाड़ी, नारनौल, रोहतक, भिवानी, हांसी, हिसार, चडीगढ़ आदि रूटों पर जाने वाली बसें बल्लभगढ़ बस डिपो से रवाना हुई थीं, लेकिन अन्य जिलों के डिपो के अंदर न जाकर बाहर से ही लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन





रोडवेज कर्मचारियों की ओर से चक्का जाम का एलान करने पर डिपो से कुछ रूटों पर एक या दो अतिरिक्त बसों को रवाना किया गया। इसके अलावा बुधवार को भी आगरा और अलीगढ़ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं।



-हरि सिंह, ड्यूटी इंचार्ज, रोडवेज डिपो, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed