फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways has initiated preparations for the convenience of passengers on the occasion of Raksha Bandhan

Faridabad News: रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रोडवेज ने शुरू की तैयारियां

Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways has initiated preparations for the convenience of passengers on the occasion of Raksha Bandhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला रोडवेज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 28 अगस्त को पर्व मनाया जाएगा। लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की मांग पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी और जरूरत पड़ने पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

रोडवेज के पास फिलहाल 125 बसें हैं। दो दिन तक कुछ लंबे रूटों की बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा। चालक-परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वर्कशॉप में खड़ी खराब बसों की तकनीकी जांच कर उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

लंबे रूट की बसें भी लोकल रूट पर चलेंगी
रक्षाबंधन पर लोकल रूटों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए लंबे रूट की कुछ बसों को दो दिन के लिए लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। भीड़ वाले मार्गों पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने चालक-परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जरूरत के अनुसार ड्यूटी लगाकर बसों के फेरे और संख्या बढ़ाई जाएगी।
125 बसों से कई राज्यों और जिलों के लिए सेवा
पलवल रोडवेज के बेड़े में वर्तमान में 125 बसें हैं। यहां से दिल्ली ,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए भी बसें संचालित होती हैं। रक्षाबंधन से पहले खराब बसों की तकनीकी जांच कर कमियां दूर की जा रही हैं। पर्व के दौरान बसों की कमी न हो, इसके लिए उपलब्ध बसों का अधिकतम संचालन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाकर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा दी जाएगी।

रोडवेज डिपो के जनरल मैनेजर जितेंद्र यादव ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के चलते रोडवेज की ओर से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। खराब बसों की तकनीकी जांच कमियां जल्द दूर करने के लिए कहा गया है। पर्व के मौके पर कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed