फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways closed buses on 3 routes

रोडवेज ने तीन रूटों पर बंद की बसें, यात्री परेशान

Tue, 04 May 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways closed buses on 3 routes
बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज ने तीन रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया है। रात में चलने वाली बसों को भी रोक दिया गया है। ये बसें कोविड़-19 से सवारियों व चालक-परिचालक की सुरक्षा को देखते हुए बंद की गई हैं। हालांकि इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज ने लंबे रूटों में हमीदपुर, वैद्यनाथ व यमुनानगर रूटों की बसों को बंद कर दिया है। इन रूटों पर रोडवेज की तीन बसें चलती हैं। बताया गया कि इन रूटों पर सवारियों की संख्या भी कम हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ रोडवेज ने रात में सेवा देने वाली चार बसों को भी बंद करने का निर्णय लिया है। इनमें भिवानी, नारनौल व रोहतक रूट की चार बसें शामिल हैं। इनका संचालन आगामी कुछ दिनों तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

आपातकालीन सुविधा के लिए 30 चालक रिजर्व
रोडवेज ने आपातकालीन सुविधा के लिए दो शिफ्टों में करीब 30 चालकों को रिजर्व कर दिया है। इनमें 15 चालक सुबह छह से दोपहर ढाई बजे तक तैनात रहेंगे। वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक 15 चालक हर समय सेवाएं देने के लिए उपलब्ध होंगे। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी विभाग की जरूरतों या फिर ऑक्सीजन वाहनों को इधर से उधर ले जाने में इनकी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत सवारियां ही सफर कर सकेंगी
बल्लभगढ़। कोविड-19 से सावधानी को देखते हुए अब हरियाणा रोडवेज की बसों में 50 प्रतिशत सवारियां ही सफर कर सकेंगी। जहां पहले बस में 52 सवारियों के बैठने की व्यवस्था थी वहीं अब इनमें 26 सवारी ही एक साथ सफर करती दिखाई देंगी। इसी के साथ डिपो में पहुंचने के बाद बसों को सैनिटाइज किया जाएगा। चालक व परिचालक के पास अलग से सैनिटाइज व मास्क उपलब्ध होंगे।

हमारे पास जिला प्रशासन का पत्र आया था उसके मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है। हमारे यहां 30 चालक आपातकालीन ड्यूटी के लिए तैनात होंगे। बसों में 50 प्रतिशत सवारियां ही सफर करेंगी।
हरिसिहं, डिपो निरीक्षक, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed