{"_id":"6898ee26646af422490555fa","slug":"roadways-bus-will-be-run-for-bukharpur-and-junheda-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48927-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बुखारपुर और जुन्हैड़ा के लिए चलाई जाएगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बुखारपुर और जुन्हैड़ा के लिए चलाई जाएगी रोडवेज बस
विज्ञापन
दोनों गांवों के निवासियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी स्थित गांव बुखारपुर और जुन्हैड़ा के लिए जल्द ही रोडवेज बस का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे दोनों गांवों के निवासियों को काफी सुविधा होगी। बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह में आईएमटी औद्योगिक नगरी में जाने वाले लोगों के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाता है। अब यह बस आईएमटी के बाद गांव बुखारपुर के रास्ते गांव जुन्हैड़ा को जाएगी।
गांव बुखारपुर और गांव जुन्हैड़ा में रहने वाले लोगों को बल्लभगढ़ आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर किसी प्रकार की कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांववासियों की ओर से बल्लभगढ़ बस डिपो के महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया था। इसकी मंजूरी देते हुए विभाग के अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को सर्वे किया जा चुका है। अब जल्द ही आईएमटी को जाने वाली बस बुखारपुर और जुन्हैड़ा गांव से भी होकर जाएगी। वहीं विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।