फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roadways bus service started for children of two government schools

Faridabad News: दो सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए शुरू की गई रोडवेज बस सेवा

Mon, 04 Aug 2025 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for children of two government schools
बल्लभगढ़ डिपो से सुबह 7 बजे रवाना होती हैं बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रोडवेज विभाग की ओर से गांव सागरपुर और जकोपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को स्कूल पहुंचे में परेशानी नहीं होगी। यह बसें सुबह 7 बजे बल्लभगढ़ डिपो से विभिन्न स्थानों से होती हुई स्कूल पहुंचेंगी। वहीं दोपहर को 1 बजे स्कूल से बच्चों को लेकर उनके गंतव्य तक छोड़ेंगी।


ड्यूटी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि उनको दो स्कूलों की ओर से बस सेवा शुरू करने के लिए पत्र प्राप्त हुआ था। उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद गांव सागरपुर और जकोपुर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। गांव सागरपुर के स्कूल के लिए जाने वाली बस कैली गांव से होते हुए जाजरू के रास्ते मलेरना से होते हुए स्कूली बच्चों को लेकर सागरपुर को जाती है। इस बस के चालक व परिचालक का कहना है कि गांव की सड़क छोटी है। सड़क के दोनों ओर खेत हैं। जहां पर किसानों की ओर से बुवाई की हुई है। इसके अलावा सड़क पर पर बड़े-बड़े पेड़ लगे हुए हैं। जिसकी वजह से उनको डर लगा रहता है कि कोई हादसा न हो जाए। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन



सरकारी स्कूल के बच्चे फ्री में करते हैं सफर
वहीं दूसरी ओर गांव जकोपुर में बने सरकारी स्कूल के अलावा निजी संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए जाने वाले बच्चों के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस डिपो से सेक्टर 58 जेसीबी चौक होते हुए गांव के रास्ते जकोपुर को जाती है। इस बस में सफर करने वाले सरकारी स्कूल के बच्चे फ्री में सफर करते हैं। वहीं निजी संस्थानों के बच्चों को टिकट लेनी पड़ती है। यह बस भी सुबह 7 बजे डिपो से रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed