फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roads will be constructed and sewer lines will be laid in Jharsaintali village.

Faridabad News: झाड़सैंतली गांव में होगा सड़कों का निर्माणा, सीवर लाइन बिछाई जाएगी

Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed and sewer lines will be laid in Jharsaintali village.
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण गुर्जर ने 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रविवार को झाड़सैंतली गांव में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मौजूद रहे। इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना और बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इन विकास कार्यों के अंतर्गत झाड़सैंतली गांव की विभिन्न गलियों में 300 एमएम तथा फिरनी रोड में 450 एमएम व्यास की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही गलियों और फिरनी रोड का आरएमसी एम-25 गुणवत्ता युक्त निर्माण किया जाएगा। गांव से बूस्टिंग स्टेशन तक 200 एमएम डीआई जल आपूर्ति लाइन तथा गलियों में 100 और 150 एमएम डीआई पेयजल लाइनों का कार्य भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव में धर्मशाला का नवीनीकरण, शहीद भगत सिंह पार्क और बाबा डेयरी के पास वेलकम गेट, मैन रामबाग मंदिर व पचोला कुआं के पास वेलकम गेट, वाल्मीकि/कोली समाज के बारात घर, सरकारी स्कूल के स्टेडियम का नवीनीकरण, ओपन जिम, बच्चों के झूले, स्ट्रीट लाइट पोल, सोलर लाइटें तथा रेवेन्यू रास्तों के निर्माण कार्य भी इस परियोजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि वार्ड नंबर एक में करीब 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है, जबकि कुल मिलाकर 23 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य वार्ड में प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र का कोई भी विकास कार्य नहीं रुका है।


बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि झाड़ सैंतली गांव उनकी जन्मभूमि है और इस मिट्टी से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और सरकार की जनहितकारी योजनाओं में पूरा सहयोग दिया है। कार्यक्रम में पार्षद मुकेश डागर, मंडल अध्यक्ष प्रदीप दायमा, युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक शर्मा, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, ग्रामवासी, बुजुर्ग, युवा और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed