{"_id":"699614ebac119628bc0d8a16","slug":"roads-wider-than-30-meters-in-sector-24-will-be-made-four-lane-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63189-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-24 की 30 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को किया जाएगा फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-24 की 30 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को किया जाएगा फोर लेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-24 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम को ध्यान में रखते हुए 30 मीटर एवं उससे अधिक चौड़ी आंतरिक सड़कों को फोर लेन में विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह सभी सड़कें 4 लेन की होने के बाद सोहना पुल से आने वाले रोड, मुजेसर रेलवे फाटक की तरफ आने वाले रोड और बाटा पुल की तरफ से जोड़ा जाएगा ताकि औद्योगिक एरिया को जाम मुक्त के साथ साथ औद्योगिक क्षेत्र के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके।
यह प्रस्ताव दो दिन पहले सेक्टर 24 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद बनाया गया। विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि उन सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों में भी आग लग गई थी। फैक्ट्री में भीषण आग के कारण काफी लोग घायल हो गए है। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को उपरोक्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर एचएसआईडीसी फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता पुरुषोत्तम एसडीओ हरिकिशन, पार्षद रवि भगत, पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।