{"_id":"693db9dfa95dd83afa0edf1b","slug":"roadmap-ready-for-overall-development-of-old-faridabad-vipul-goyal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57820-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओल्ड फरीदाबाद के समग्र विकास का रोडमैप तैयार : विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड फरीदाबाद के समग्र विकास का रोडमैप तैयार : विपुल गोयल
विज्ञापन
वाल्मीकि सामुदायिक भवन पुनर्निर्माण और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के समग्र विकास को लेकर हरियाणा सरकार ने स्पष्ट रोडमैप तैयार कर लिया है। यह बात हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को वार्ड नंबर-31 के बाढ़ मोहल्ला (वाल्मीकि बस्ती) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण और बस्सा पाड़ा क्षेत्र में आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल तुड़वाकर किया। इनमें 18.5 लाख रुपये और 22.5 लाख रुपये की लागत से दो प्रमुख गली विकास परियोजनाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि ये कार्य स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेंगे और क्षेत्र की बुनियादी संरचना को मजबूत बनाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारी जनसमर्थन के कारण ही उन्हें दोबारा सेवा का अवसर मिला है। पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिली है, जिसका लाभ आने वाले समय में और अधिक दिखाई देगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, पार्षद शैफाली सिंगला, प्रियंका बिष्ट, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा सहित अनेक पार्षद, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
52.5 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि वाल्मीकि मंदिर परिसर में लंबे समय से लंबित सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण का कार्य लगभग 52.5 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्माण के दौरान अतिरिक्त बजट की आवश्यकता पड़ी तो सरकार उसे भी उपलब्ध कराएगी ताकि क्षेत्रवासियों को एक आधुनिक सामुदायिक भवन मिल सके।
बराही तालाब के लिए 65 करोड़ की डीपीआर तैयार
कैबिनेट मंत्री ने ओल्ड फरीदाबाद के ऐतिहासिक बराही तालाब के पुनरुद्धार की घोषणा करते हुए बताया कि इसके सौंदर्यीकरण और पुनर्जीवन के लिए 65 करोड़ की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह तालाब धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां 36 बिरादरी के लोग बराही माता की पूजा करते हैं और छठ पर्व का आयोजन होता है। अगले एक से डेढ़ वर्ष में तालाब को पानी से भर दिया जाएगा और यहां नौकायन जैसी गतिविधियां भी संभव होंगी।
अस्पताल, स्कूल, पार्क और बाजार सुविधाओं पर भी फोकस
विपुल गोयल ने कहा कि आने वाला एक वर्ष ओल्ड फरीदाबाद के लिए विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। अनाज मंडी क्षेत्र में नए अस्पताल की योजना, नए स्कूलों की स्थापना, पानी-बिजली की बेहतर व्यवस्था और कच्ची सड़कों को पक्का करने जैसे कार्य प्राथमिकता पर होंगे। इसके साथ ही बाबा फरीद पार्क सहित क्षेत्र के अन्य पार्कों के सौंदर्यीकरण का भी आश्वासन दिया गया।वहीं नई सब्जी मंडी में बनी पार्किंग सुविधा को अगले एक-दो महीनों में शुरू किया जाएगा, जबकि बाजार क्षेत्र में स्नानघर और आधुनिक बाथरूम सुविधाओं के निर्माण का शिलान्यास भी शीघ्र किया जाएगा।