{"_id":"6acfc40af7560e37220c305c","slug":"road-safety-quiz-selected-students-to-represent-the-district-at-the-state-level-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82722-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी : चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी : चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
2,300 छात्रों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन के स्कूल में इंटर-स्कूल सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इसमें पहले चरण में सफल हुए जिले के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के करीब 2,300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता चार स्तरों पर आयोजित की जाती है। इनमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12 और कॉलेज के विद्यार्थी शामिल होते हैं। दूसरे चरण में सफल विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक उत्तम के निर्देशन में आयोजित हुआ।