फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Road improvement drive to begin on a large scale in Faridabad from February 15

Faridabad News: 15 फरवरी से फरीदाबाद में बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क सुधार अभियान

Sat, 13 Dec 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Road improvement drive to begin on a large scale in Faridabad from February 15
शहरी विकास के प्रधान सलाहकार ने दो महीनों में सभी स्वीकृतियां पूरी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

एफएमडीए–आई-ट्रिपल-सी एक परिसर में यमुना पुल व एलिवेटेड कॉरिडोर पर विशेष समीक्षा


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य आगामी महीनों में तेज रफ्तार पकड़ेंगे। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में आयोजित 7वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक में शहर की चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा के साथ स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, शहरी परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज, आवास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट की प्राथमिकताओं को लेकर डीएस ढेसी ने स्पष्ट कहा कि अगले वित्त वर्ष का बजट शहरों को ज्यादा टिकाऊ, अधिक सुविधाजनक और नागरिक-केंद्रित बनाने की दृष्टि से तैयार किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रस्ताव इसी लक्ष्य के अनुरूप तैयार करें। स्वच्छता, पेयजल प्रबंधन, आधुनिक परिवहन, हरित पहल और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार को बजट का प्रमुख हिस्सा बताया। ढेसी ने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता शहरों की प्रगति का आधार है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाली प्रस्तावित कनेक्टिविटी पर विस्तार से चर्चा


बैठक का एक बड़ा निर्णय सड़क नेटवर्क में सुधार से जुड़ा रहा। ढेसी ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि आगामी दो महीनों में सभी प्रशासनिक स्वीकृतियां, डीपीआर, भूमि-संबंधी क्लीयरेंस और बजट अनुमोदन पूरे कर लिए जाएं, ताकि 15 फरवरी से व्यापक सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें। एफएनजी प्रोजेक्ट को हरियाणा प्रोजेक्ट घोषित करते हुए इसकी गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। फरीदाबाद से नोएडा, दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाली प्रस्तावित कनेक्टिविटी पर विस्तार से चर्चा हुई। ढेसी ने कहा कि इन लिंक सड़कों का समयबद्ध विकास एनसीआर के आर्थिक ढांचे के लिए बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एफएमडीए और आई-ट्रिपल-सी एक ही परिसर में होंगे


शहर के प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि एमसीएफ के नए कैंपस में एफएमडीए और आई-ट्रिपल-सी को एक ही परिसर में स्थापित किया जाएगा। इस कदम से ट्रैफिक, सुरक्षा, प्रदूषण, सर्विलांस, नगर निगम सेवाओं और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी गतिविधियों की मॉनिटरिंग एकीकृत और तेज हो सकेगी। ढेसी ने कहा कि फरीदाबाद जैसे बड़े शहर में एकीकृत मॉनिटरिंग सिस्टम न सिर्फ शिकायत निवारण को तेज करेगा, बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित करेगा।


एक्सप्रेसवे और लिंक रोड के विकल्पों पर चर्चा


बैठक में ईस्टर्न पेरिफेरल, मथुरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे और फरीदाबाद-मथुरा रोड के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के विकल्पों पर विस्तृत मंथन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी शहर की यातायात स्थिति और आर्थिक गतिविधियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।


फतेहपुर चंदीला प्रोजेक्ट की निगरानी, दो-सदस्यीय समिति गठित


फतेहपुर चंदीला क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क और सीवरेज परियोजना को लेकर ढेसी ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए सटीक लाइन ऑफ एक्शन तैयार की जाए और सभी बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए। कर्मों में तेजी लाने के लिए उपायुक्त और निगम कमिश्नर की दो-सदस्यीय समिति गठित की गई है जो समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करेगी और अवरोधों का समाधान करेगी।


यमुना पुल और एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा


बैठक में फरीदाबाद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल तथा अप्रैल 2027 तक निर्धारित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की स्थिति पर भी गहन चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि ठोक-समलात क्षेत्र में लगभग 1.6 किलोमीटर में कानूनी जटिलताएं आ रही हैं, जिनके समाधान की तुरंत आवश्यकता है। ढेसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट की उपलब्धता, भूमि संबंधी औपचारिकताएं और तकनीकी अनुमोदन समय रहते पूरे किए जाएं ताकि फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक निर्बाध कनेक्टिविटी बनाई जा सके।


जेवर से ईस्टर्न पेरिफेरल कॉरिडोर के लगभग 85 प्रतिशत कार्य के पूरा होने की जानकारी भी बैठक में साझा की गई। शेष कार्य को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।




फरीदाबाद डेवलपमेंट प्लान की त्वरित समीक्षा


बैठक में फरीदाबाद के विकास योजना (डेवलपमेंट प्लान) की बाधाओं और लंबित अनुमोदनों की भी समीक्षा की गई। ढेसी ने आदेश दिए कि सभी विभाग डायरेक्टर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के साथ सीधा समन्वय बढ़ाएं और प्रक्रिया को गति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed