{"_id":"69bafeaacd31b60df403e74a","slug":"road-construction-starts-in-front-of-tigaon-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65272-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तिगांव कॉलेज के सामने सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तिगांव कॉलेज के सामने सड़क निर्माण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव स्थित राजकीय महाविद्यालय के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से खराब व अधर में पड़ी इस सड़क के कारण स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में विभाग द्वारा शुरू किए गए निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
हालांकि निर्माण कार्य के चलते फिलहाल सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। दिन के समय यहां जाम जैसी स्थिति भी बन रही है, जिससे कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों और स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों का समय भी खराब हो रहा है।
वर्जन
मजदूर न मिलने के कारण सड़क का कार्य अधर में अटका हुआ था , जिसे जल्द ही पूरा करना बेहद जरूरी था। विभाग द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।- सरदार सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग