फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rising vegetable prices disrupt the kitchen budget.

Faridabad News: सब्जियों के बढ़े भाव से रसोई का बिगड़ा बजट

Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rising vegetable prices disrupt the kitchen budget.
सब्जी कारोबारियों के मुनाफे पर भी पड़ रहा है असर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सब्जियों के लगातार बढ़ते भाव ने जहां आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं इसका असर सब्जी कारोबारियों पर भी पड़ने लगा है। महंगे भाव के कारण ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक पहले जो ग्राहक दो किलो टमाटर या कई किलो अन्य सब्जियां खरीदते थे, अब आधा या एक किलो से ही काम चला रहे हैं। इससे उनकी बिक्री और मुनाफे पर सीधा असर पड़ रहा है।

फुटकर बाजार में मटर के दाम करीब 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। अदरक 200 रुपये से अधिक, फूलगोभी 100, टमाटर 90, भिंडी 70, प्याज 60 और बीन्स 80 रुपये किलो तक बिक रही हैं। नींबू भी 80 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। महंगे भाव के कारण ग्राहक जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता मोहित ने बताया कि मंडियों में सब्जियों की आवक हो रही है, लेकिन ऊपर से ही महंगे दाम पर माल मिल रहा है। महंगी सब्जी खरीदने के बाद उसे ज्यादा भाव में बेचना पड़ता है, जिससे ग्राहक कम मात्रा में खरीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले दुकान से करीब 10 हजार रुपये तक का मुनाफा हो जाता था, लेकिन अब यह घटकर करीब पांच हजार रुपये तक रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि कम बिक्री के साथ सब्जी खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार ग्राहक कम खरीदते हैं और बची हुई सब्जियां समय पर नहीं बिक पातीं। खराब होने पर दुकानदार को सीधे नुकसान उठाना पड़ता है।

टमाटर 30 से 90 रुपये किलो तक पहुंचा

कुछ समय पहले तक करीब 30 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 90 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज भी 30 से बढ़कर करीब 60 रुपये किलो हो गया है। फूलगोभी के दाम भी 30-40 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह शिमला मिर्च 55, गाजर 50 और करेला 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।


ग्राहक बोले- खरीदारी घटानी पड़ रही

सब्जी खरीदने पहुंचे महेश और राहुल ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों पर पहले ही खर्च बढ़ गया है। अब सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट और बिगड़ गया है। महंगे भाव के कारण अब पहले की तरह ज्यादा मात्रा में सब्जियां खरीदना संभव नहीं है। जरूरत भर की सब्जी खरीदकर ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed