फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Right now there will be no relief from cold, after three days the mercury will fall

अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, तीन दिन बाद और गिरेगा पारा

Mon, 07 Feb 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Right now there will be no relief from cold, after three days the mercury will fall
Right now there will be no relief from cold, after three days the mercury will fall
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में 13 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो तीन दिन बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इससे लोगों को रात में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, सोमवार को पश्चिमी-उत्तर-पश्चिम की ओर से हवा चलने से अधिकतम 23 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस में लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। ऐसे में पार्क में काफी संख्या में लोग धूप का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि अभी पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है। इसके चलते सोमवार को पश्चिम व उत्तर-पश्चिम की ओर से हवा चली। हवा की रफ्तार लगभग सात किलोमीटर तक थी। इससे लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इससे फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ मध्यम स्तर तक बारिश हो सकती है। ऐसे में दिन के तापमान में सामान्य से छह डिग्री तक कमी आ सकती है और इसके बाद से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। नौ फरवरी के बाद दिन के साथ रात में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते 13 फरवरी तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी से आंशिक रूप से दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार को शाम चार बजे तक फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी के साथ 301 दर्ज किया गया। वहीं बल्लभगढ़ में मध्यम स्तर के साथ एक्यूआई 186 दर्ज किया गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण टूटी सड़कों से उड़ रही धूल है। इससे हवा दूषित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed