फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Revealing the wanted accused's house proved costly for the CIA; their arms were broken.

Faridabad News: सीआईए को वांछित आरोपी का घर बताना पड़ा भारी, हाथ तोड़े

Wed, 23 Sep 2026 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Revealing the wanted accused's house proved costly for the CIA; their arms were broken.
पुलिस के जाते ही आरोपी साथियों के साथ पहुंचा घर, प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीआईए टीम को एक मामले में आरोपी का घर बताना अनंगपुर निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस टीम के जाते ही आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचा और लोहे की रॉड व डंडों से व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और हाथ की हड्डी टूट गई। शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने सात नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


अनंगपुर के चौड़ा मोहल्ला निवासी उदयचंद ने शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे सीआईए की टीम वांछित आरोपी सचिन की तलाश में उनके घर के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने सचिन का घर पूछा, जिसपर उसने बता दिया। इसके बाद टीम सचिन के घर की ओर चली गई। उदयचंद का आरोप है कि पुलिस टीम के वहां से जाते ही सचिन हाथ में रॉड लेकर पहुंचा और उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आकाश, सागर, संजीव, अजबसिंह, मुकुल और अन्य लोग डंडे लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सूरजकुंड थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed