फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   retired police man died during Quarrel

झगड़े में घायल हुए सेवानिवृत्त दरोगा, अस्पताल में मौत

Mon, 10 Aug 2020 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
retired police man died during Quarrel
बल्लभगढ़। गांव नरियाला में रविवार देर रात हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक सेवानिवृत्त दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पास ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नरियाला निवासी कौशल ने बताया कि उनके पिता दरोगा बृजलाल बीते साल ही रिटायर हुए थे। इसके बाद से वह गांव में ही परिवार के साथ रह रहे थे। जबकि वह भी गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। उसने बताया कि रविवार देर शाम गांव का ही सचिन शराब के नशे में उसकी दुकान पर आया और गाली-गलौच करने लगा। इस पर वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने समझाबुझाकर सचिन को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन

लेकिन सचिन कुछ ही देर बाद अपने भाई कपिल के साथ उनके घर पर आ गया। आरोप है कि आते ही दोनों भाइयों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए आए उनके पिता के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत देखकर दोनों आरोपी भाग गए। परिजन बृजलाल को सरकारी अस्पताल में जांच के लिए ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।। थाना छांयसा प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed