{"_id":"6a91d57fb87460e6cf061249","slug":"retired-officer-defrauded-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78570-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केंद्रीय कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी से ट्रेडिंग के नाम पर 2.44 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केंद्रीय कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी से ट्रेडिंग के नाम पर 2.44 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
गूगल पर क्यूओआरए डॉट कॉम में निवेश का देखा था विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्र सरकार के कृषि विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी राम जीत वर्मा से क्यूओआरए ट्रेड्स के नाम पर 2.44 करोड़ से अधिक रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नोडल साइबर अपराध थाना, पंचकूला से ई-जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद 27 अगस्त को साइबर अपराध थाना एनआईटी फरीदाबाद में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21बी निवासी राम जीत वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह केंद्र सरकार के कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। 18 मई को उन्होंने गूगल पर क्यूओआरए डॉट कॉम में निवेश का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से संदेश आया। कबीर नाम के व्यक्ति ने खुद को क्यूओआरए ट्रेड्स का कर्मचारी बताया और उन्हें वीडियो बैठक में जोड़कर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी। बातचीत के जरिये विश्वास में लेने के बाद उसने उनकी ईमेल आईडी लेकर क्यूओआरए ट्रेड्स पर खाता खुलवा दिया और पासवर्ड भेज दिया।
कबीर ने उन्हें बताया कि एक खाता प्रबंधक उनकी ट्रेडिंग कराएगा। खाता प्रबंधक ने शुरुआत में 50 हजार रुपये निवेश करने को कहा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक खाते में रकम जमा कराई। इसके बाद नेहा कपूर नाम की युवती ने उनसे ट्रेडिंग के नाम पर लगातार रकम जमा करानी शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, राम जीत ने बैंक खाते से अलग-अलग समय में कुल दो करोड़ 15 लाख 25 हजार रुपये और एक बैंक खाते से दो बार में 29 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में भेजे। इस तरह कुल दो करोड़, 44 लाख, 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन
कुछ समय बाद ट्रेडिंग में काफी उतार-चढ़ाव देखने पर राम जीत ने अपना खाता बंद कर रकम निकालने के लिए कहा। क्यूओआरए ट्रेड्स के खाते में निकासी की राशि दिखाई जाने लगी, लेकिन अगले दिन उनके बैंक खाते में रकम नहीं आई। पूछने पर खाता प्रबंधक ने कहा कि रकम अधिक होने के कारण बैंक ने आयकर और सीमा शुल्क प्राधिकरण को सूचना दी होगी और उस पर पूंजीगत लाभ कर लगना है। इसके बाद भी रकम वापस नहीं की गई। राम जीत ने अपने स्तर पर जांच की तो उन्हें ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का संदेह हुआ। उन्होंने बैंक खातों की विवरणी और व्हाट्सएप बातचीत के दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सभी मामलों में बैंक खातों की डिटेल, व्हाट्सएप चैट, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की गहनता से जांच की जा रही है।
साइबर ठगी के चार अन्य मामले
बल्लभगढ़ की गांधी कॉलोनी निवासी राजकुमार के केनरा बैंक खाते से 24 और 25 अगस्त को बिना कोई ओटीपी या पासवर्ड साझा किए चार अनधिकृत लेनदेन के जरिए 1.94 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई। सेक्टर-89 निवासी देविका बग्गा को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन दिखा। लिंक के जरिए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर आरोपियों ने शुरुआत में मुनाफा दिया और बाद में टास्क के नाम पर 1.90 लाख रुपये जमा कराकर हड़प लिए। साइबर थाना सेंट्रल में 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हुई। न्यू तिलपत कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय दुकानदार कमल सिंह को फोन कर ठग ने खुद को परिचित बताया। अस्पताल का बहाना बनाकर पीड़ित को फर्जी पेमेंट मैसेज भेजे गए, जिस पर भरोसा करके पीड़ित की बेटी ने यूपीआई के माध्यम से 98 हजार रुपये भेज दिए। साइबर थाना सेंट्रल में 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई। एनआईटी-3 निवासी प्रवीन कुमार का मोबाइल हैक कर ठगों ने उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 65,464 रुपये का आईफोन-17 खरीद लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना एनआईटी में 27 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई है।