फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired employees of Faridabad will participate in Delhi Dharna against Pension Finance Bill

Faridabad News: पेंशन वित्त विधेयक के विरोध में दिल्ली धरने में भाग लेंगे फरीदाबाद के रिटायर्ड कर्मचारी

Tue, 16 Sep 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Retired employees of Faridabad will participate in Delhi Dharna against Pension Finance Bill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ, जिला फरीदाबाद (संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन) की एक अहम बैठक जिला प्रधान नवल सिंह नरवत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फरीदाबाद के रिटायर्ड कर्मचारी 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के पेंशन वित्त विधेयक 2025 के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

बैठक का संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। इस मौके पर राज्य के उपप्रधान यूएम खान और आशा शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन वित्त विधेयक 2025 पेंशनर्स के हितों के खिलाफ है। इस विधेयक के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित कर दिया जाएगा, जो किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें रिटायर्ड कर्मचारियों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी लगातार अनदेखा कर रही हैं, जिनमें कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर क्रमश 5-5 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी, काॅम्युटेशन की रिकवरी अवधि को 15 से घटाकर 11 वर्ष करना और फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा देना शामिल हैं। इस उपेक्षा के चलते पेंशनर्स में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ राहत कोष में दिया जाएगा 51,000 रुपये का योगदान

प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने बताया कि हाल ही में पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में आई भीषण बाढ़ से लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं। फसलें बर्बाद हो गईं और जानवर पानी में बह गए। इस संकट की घड़ी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मानवता के नाते बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का फैसला लिया है। इसके तहत फरीदाबाद के रिटायर्ड कर्मचारियों ने 51,000 रुपये की राशि एकत्र कर बाढ़ राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

बैठक में जिला उपप्रधान जयपाल चौहान, फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान शाबीर खान, बड़खल ब्लॉक के प्रधान रतिराम, जिला कैशियर रामप्रसाद, खजान सिंह, रोहतास, लालचंद चौहान, राजवीर, कासम अली, एस.एन. मिश्रा, हरवीर सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


आंदोलन को मिला प्रदेश स्तर पर समर्थन

हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज, मुख्यालय रोहतक (पंजीकरण संख्या 1020), संबंधित ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के प्रधान महासचिव सुरजीत सिंह बांगा (रिटायर्ड एक्सईएन, दक्षिण हरियाणा बिजली बोर्ड) ने भी फरीदाबाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर के रूप में इस आंदोलन को समर्थन दिया है। वहीं स्टेट प्रधान वीरेंद्र कुमार शर्मा और स्टेट चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने भी सभी पेंशनर्स की मांगों का समर्थन करते हुए 17 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भागीदारी की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed