फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired DSP shot dead

फरीदाबाद: सेवानिवृत्त डीएसपी ने गोली मारकर दी जान

Wed, 08 Feb 2023 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Retired DSP shot dead
- अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले, बीमारी से थे परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त डीएसपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 72 वर्षीय समुंदर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मृतक की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वह शहर की ओमेक्स हाईट्स सोसाइटी में रहते थे।
समुंदर सिंह वर्ष 2009 में हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। बेटा कारोबारी व बेटियां डॉक्टर हैं। परिजनों ने बताया कि समुंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से सिर में दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। 20 दिन पहले उनके सिर से रक्तस्राव भी हुआ था। तब निजी अस्पताल में इलाज चला था। इसके अलावा उन्हें पेट व छाती में जलन की समस्या थी। जिससे वह बहुत परेशान थे। इसका जिक्र वह कई बार आसपास के लोगों से कर चुके थे। वह यहां तक कहते थे कि उन्हें अब जीने की इच्छा नहीं रही। सुबह सैर पर जाने पर दोस्तों से भी ज्यादा नहीं बोलते थे। अकेले-अकेले रहते थे। बुधवार सुबह उन्हें लहूलुहान अवस्था में अपने कमरे में मृत पाया गया। उनके हाथ में रिवॉल्वर भी थी।
विज्ञापन

--
रात में आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने प्राथमिक जांच में मंगलवार की रात गोली मारने की आशंका जताई है। परिजनों को सुबह जब कमरे में हलचल नहीं सुनाई दी तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। समुंदर जमीन पर मृत पड़े थे। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस इस दौरान हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

प्रभावशाली अधिकारियों में होती थी गिनती
परिजनों ने बताया कि समुंदर सिंह को हरियाणा के प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता था। वह थाना शहर बल्लभगढ़ में प्रभारी भी रह चुके थे। वह भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और कोसली समेत अन्य जिलों में डीएसपी रहे थे।


----

वर्जन

मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया गया है।
- सुभाष, प्रभारी, खेड़पुल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed