फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Retired bank officer was digitally arrested for 5 days and defrauded of Rs 60 lakhs

Faridabad News: सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 60 लाख ठगे

Thu, 09 Jan 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Retired bank officer was digitally arrested for 5 days and defrauded of Rs 60 lakhs
पुलिसकर्मी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया, पीड़ित ने एफडी तोड़कर रुपये ट्रांसफर किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर साइबर ठगों ने 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले ट्राई कर्मचारी बनकर कॉल की और फिर मुंबई पुलिस को कॉल ट्रांसफर कर दी। फिर पुलिसकर्मी बनकर आरोपी ने बात की और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर गिरफ्तार करने की धमकी दी। इससे बुजुर्ग डर गए और आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में अपने खाते से व एफडी तोड़कर रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

ठगी की ये वारदात सेक्टर-8 निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग हर्ष कुमार अरोड़ा के साथ हुई। वह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई में मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद फरीदाबाद में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को एक नंबर से उन्हें कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई कर्मचारी बताया और कहा कि आपके नाम पर एक अन्य सिम रजिस्टर्ड है। फिर उसने कॉल मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दी। पुलिस के अलग-अलग अधिकारी बनकर कई लोगों ने बात की और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। उन्होंने बुजुर्ग को कहा कि आपको गिरफ्तार किया जाना है और सारी प्रॉपर्टी अटैच होगी। उन्होंने बैंक खाते व एफडी की पूरी डिटेल ले ली और फिर खाते में मौजूद रुपये व एफडी तोड़कर रुपये ट्रांसफर करा लिए। अलग-अलग बैंक खातों में ये रुपये ट्रांसफर कराए गए। जांच पूरी होने के बाद रुपये वापस मिलने की बात आरोपियों ने बुजुर्ग को कही। इस दौरान बुजुर्ग को किसी से बात नहीं करने दी गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम बल्लभगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल व मोबाइल नंबरों के आधार पर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed