फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Respect for those who cooperated in arresting the corrupt

Faridabad News: भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने में सहयोग करने वालों का सम्मान

Sat, 12 Aug 2023 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Respect for those who cooperated in arresting the corrupt
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से सेक्टर-74 के मिर्जापुर गांव स्थित सामुदायिक भवन में ब्यूरो का सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें एसपी सेशन बालासुब्रमोनी, अतिरिक्त एसपी अनिल कुमार, डीडीए अजय वशिष्ठ व डीएसपी मीणा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


एसपी ने बताया कि साल 2022 में भ्रष्टाचार के 30 केस बनाए गए। इनमें आरोपी 37 सरकारी अधिकारी व 11 प्राइवेट क्षेत्र में कार्य करने वाले रहे, जबकि 12 अन्य थे। इसी तरह इस साल अभी तक 18 भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में 23 सरकारी व 1 प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाला और दो अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने में सहयोग करने वालों को सम्मानित करने का उन्हें अवसर मिला है। अतिरिक्त एसपी अनिल कुमार ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी व्यक्ति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के 7701923375 नंबर, उप पुलिस अधीक्षक के नंबर 9992078734, लैंडलाइन नंबर 0129-2224103, 4 टोल फ्री नंबर- 18001802022, 1064 पर शिकायत दे सकता है। उनका नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed