फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents upset over power crisis protest at builder's office

Faridabad News: बिजली संकट से परेशान निवासियों का फूटा गुस्सा, बिल्डर कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 07 Mar 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Residents upset over power crisis protest at builder's office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित एडोर प्राइड और सेक्टर- 86 हैप्पी होम्स सोसाइटी में लंबे समय से चल रहे बिजली संकट को लेकर शनिवार को निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग सेक्टर-12 स्थित एडोर बिल्डर के कार्यालय पहुंचे और वहां जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि फ्लैट बेचते समय कंपनी ने 24 घंटे बिजली समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन अब वे दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। निवासी गौरव का कहना है कि सोसाइटी में रोजाना करीब 12 से 15 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इस दौरान केवल 10 से 12 घंटे ही डीजल जनरेटर (डीजी) सेट के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जाती है। निवासियों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले छह से सात महीनों से सोसाइटी के लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। कई बार मांग करने के बावजूद बिल्डर ने अभी तक सरकारी बिजली लाइन और ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था नहीं कराई है। उधर, कंपनी प्रशासन ने इस पूरे मामले पर कैमरे के सामने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed