फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of village Kot living in fear of leopard

Faridabad News: तेंदुए के खौप में जी रहे गांव कोट के निवासी

Fri, 27 Dec 2024 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Residents of village Kot living in fear of leopard
दो महीने के दौरान गांव के 10 से ज्यादा कुत्तों को बना चुके हैं शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे कोट गांव में रहने वाले लोग तेंदुए के खौफ में जी रहे हैं। जिन घरों में लोगों ने कुत्ते पाल रखे हैं तेंदुआ वहां कई बार हमले की कोशिश कर चुका है। हाल ही में गांव में जोहड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जंगली जानवर कैद हुआ है।


गांव कोट निवासी तेजवीर मावी ने बताया कि गांव अरावली की पहाड़ियों में बसा होने की वजह से जंगली जानवर यहां आए दिन आते रहते हैं। गांव में तेंदुए का खौफ है। उन्होंने बताया कि गांव के सभी लावारिस कुत्तों को तेंदुए अपना शिकार बना चुके हैं। उन्होंने बताया गांव के लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए कुत्तों को पाला हुआ है लेकिन वह सुरक्षित नहीं है। कुछ समय पहले उनके बाड़े के अंदर एक तेंदुआ आ गया। उनके पालतू कुत्ते जर्मन शेपर्ड ने उसका सामना किया, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया। उन्होंने बताया पिछले 6 महीने से गांव के अंदर जंगली जीवों की हरकत कुछ ज्यादा बढ़ चुकी है। पिछले दो महीने के दौरान गांव के 10 से ज्यादा कुत्तों को तेंदुआ शिकार बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को गांव में जोहड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक लकड़बग्गा भी दिखाई दिया जो शिकार करने की फिराक में था। इसको लेकर उनकी ओर से कई बार फरीदाबाद वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कृष्ण ने बताया कि कोट गांव अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। वहां पर रहने वाले लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed