{"_id":"6acfdf2e6973628bf503ef1e","slug":"residents-of-shyamnagar-phase-2-grappling-with-a-power-crisis-for-two-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82783-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो साल से बिजली संकट झेल रहे श्यामनगर फेस-2 के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो साल से बिजली संकट झेल रहे श्यामनगर फेस-2 के लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर के श्यामनगर फेस-2 में बिजली व्यवस्था की बदहाली से परेशान लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कहीं बिजली की लाइन घरों के आगे झूल रही हैं तो कहीं बार-बार फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के 15 दिन बाद भी सर्वे और सुधार कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। अब कॉलोनीवासी केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में करीब दो साल से बिजली व्यवस्था की समस्या बनी हुई है। निगम की ओर से कुछ हिस्सों में खंभे लगाए गए और ट्रांसफार्मर भी रखे गए, लेकिन कई इलाके अब भी छूटे हुए हैं। यहां नए खंभे लगाने और बिजली की लाइन बिछाने की जरूरत है। मौजूदा व्यवस्था के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
इस संबंध में लोगों ने पिछले दिनों बल्लभगढ़ डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संजय मंगला को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद संबंधित एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता को मौके का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करनी थी, लेकिन लोगों का आरोप है कि अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। शिकायतों का चार दिन में निपटारा करने के निर्देशों के बावजूद सुनवाई नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।