फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of Parkland Society demonstrated

Faridabad News: पार्कलैंड सोसाइटी के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Aug 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Residents of Parkland Society demonstrated
बिल्डर पर लगाया आरोप, जबरन रुपये वसूलने की कर रहा है कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी प्राइड पार्कलैंड सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि बिल्डर अपनी मनमानी पर उतारू है और एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन कर निवासियों से जबरन रुपये वसूलने की कोशिश कर रहा है।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भूपेंद्र अधाना ने बताया कि यहां 300 से अधिक परिवार रहते हैं। बिल्डर ने फ्लैट खरीदते समय कहा था कि बिजली कटौती के समय जनरेटर चलाने के लिए किसी से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। तीन साल तक ऐसा ही हुआ लेकिन पिछले चार-पांच महीनों से बिल्डर ने जनरेटर बंद कर दिया है और अब हर घर से 35 हजार रुपये की मांग रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन भी डीएचबीवीएन की बिजली लाइन में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही लेकिन जनरेटर नहीं चलाया गया, जिससे निवासियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पड़ी जर्जर, लोग रहने को मजबूर
निवासी संगीता का कहना है कि वह पिछले तीन साल से यहां रह रही हैं। उनके घर के सामने की सड़क पूरी तरह जर्जर है। एग्रीमेंट में छह महीने में सड़क निर्माण का वादा था। बरसात में सांप-बिच्छू जैसे खतरनाक जीव दिखाई देते हैं। इससे लोगों की जान को भी खतरा है। निवासियों ने प्रशासन से समाधान करने की मांग की है।


-- वर्जन

जनरेटर मूल समझौते का हिस्सा नहीं था। हमने सक्रिय रूप से निवासियों को लागत-वसूली के आधार पर इस सुविधा का लाभ उठाने का विकल्प दिया है। जिन निवासियों ने इस प्रावधान का विकल्प चुना है, वे पहले से ही डीजी बैकअप सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। - रोहित मोहन, प्रेसिडेंट, बीपीटीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed