फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents of BPTP Parklands society facing trouble due to damaged roads

Faridabad News: टूटी सड़कों के परेशानी झेल रहे बीपीटीपी पार्कलैंड्स सोसाइटी के निवासी

Sun, 18 Oct 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Residents of BPTP Parklands society facing trouble due to damaged roads
दो साल से सड़कों का निर्माण अधूरा, वाहनों के गुजरने से उड़ती है धूल
विज्ञापन

1200 एकड़ की कॉलोनी में 12 मीटर की अंदरूनी सड़कें अधूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली से पहले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी पार्कलैंड्स सोसाइटी में टूटी सड़कों और उन पर पड़ी लाल मिट्टी से स्थानीय निवासी परेशान हैं। करीब 1200 एकड़ में फैली कॉलोनी की अंदरूनी 12 मीटर चौड़ी सड़कों पर लगभग दो साल पहले मिट्टी डालने के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

अब वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। निवासियों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के बीच सड़कों की समस्या का समाधान भी जरूरी है। एफ ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रधान रविंदर चौधरी के अनुसार, करीब दो साल पहले तत्कालीन जिला उपायुक्त ने बीपीटीपी प्रबंधन को छह महीने के भीतर सड़कें बनाने के मौखिक निर्देश दिए थे। इसके बाद उपायुक्त का तबादला हो गया, लेकिन सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ। दिवाली के आसपास प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है। प्रशासन को प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए हमारी समस्या का भी समाधान करना चाहिए। हजारों परिवार इन कॉलोनी में में रहते हैं, कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। हम काफी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन


धूल से राहत के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग


स्थानीय निवासियों की मांग है कि सड़क निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक धूल उड़ने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। आरडब्ल्यूए ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर बीपीटीपी प्रबंधन को सड़क निर्माण पूरा कराने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

निवासियों से बातचीत



प्रदूषण के साथ- साथ खराब सड़क के कारण लोगों के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, निकलने में परेशानी हो रही है।- रविंदर चौधरी, आरडब्ल्यूए प्रधान

--

प्रशासन प्रदूषण कम करने के प्रयास कर रहा है, इसलिए कॉलोनी की सड़कों की समस्या पर भी जल्द ध्यान देना चाहिए।- सुरेंद्र, निवासी


--

दिवाली पर सड़कों पर पड़ी लाल मिट्टी उड़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। जल्द समाधान होना चाहिए। - महेश कुमार, निवासी

--

हम कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण होना चाहिए। - मनोज ठाकुर, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed