{"_id":"6793e88e7d971bec06071aea","slug":"republic-day-tight-security-arrangements-in-the-city-2-thousand-policemen-will-be-deployed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37027-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस की ओर से शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल के आस-पास के एरिया से लेकर जिले के बॉर्डर एरिया में पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। एसीपी स्तर के 12 पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में लगभग 2 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।
पुलिस की 4 प्लाटून होंगी परेड में शामिल : गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने समारोह स्थल सेक्टर-12 पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की 4 प्लाटून परेड में शामिल होंगी।