{"_id":"671feeef59fcbfdc0d08dd54","slug":"replace-the-citys-faulty-street-lights-as-soon-as-possible-vipul-goyal-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-32903-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द बदलें: विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द बदलें: विपुल गोयल
विज्ञापन
-फरीदाबाद में विकास कार्यों में सुधार के लिए शहरी निकाय मंत्री ने ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार शाम हुडा कन्वेंशन सेंटर में फरीदाबाद की नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विपुल गोयल ने शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द बदलने या मरम्मत कर सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लावारिश गोवंश या अन्य पशुओं की समस्या का भी निदान करने का आदेश दिया।
शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने लावारिश पशुओं की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि गोवंशों के अलावा अन्य सभी पशुओं को सड़क से हटाकर अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। इस कदम से नागरिकों का असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। गोवंशों को सड़क से रेस्क्यू करके गोशालाओं में ले जाया जाए।
-- -
अधूरे प्रोजेक्टस को पूरा करें
कैबिनेट मंत्री ने शहर के सभी अधूरे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुधारने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
-- -
अवैध मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश
मंत्री ने शहर में कई स्थानों पर पड़े कचरे के ढेरों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तुरंत हटाकर स्थान को साफ करने के आदेश दिए। इसके अलावा मीट की दुकानों के संबंध में उन्होंने संयुक्त आयुक्त को सख्त आदेश दिए कि बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना चल रही दुकानों को बंद किया जाए।
-- -
दिवाली के पहले चौक-चौराहों का हो सौंदर्यीकरण
दिवाली से पहले सभी प्रमुख चौक-चौराहों को सुंदरता से सजाने और पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सीएम पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा करने का भी आदेश दिया गया। प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए लोगों को राहत देने के उपायों पर भी बैठक में चर्चा की गई।