फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Repairs begin on Bata flyover, route diversion implemented

Faridabad News: बाटा फ्लाईओवर पर मरम्मत शुरू, रूट डायवर्जन लागू

Sun, 05 Apr 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Repairs begin on Bata flyover, route diversion implemented
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के सबसे अधिक व्यस्त पुलों में से एक बाटा आरओबी की मरम्मत का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार पहले से तैयारी करते हुए विस्तृत रूट डायवर्जन लागू किया है ताकि पिछले सप्ताह जैसी अव्यवस्था दोबारा न दोहराई जाए।

बीते रविवार को मरम्मत कार्य के चलते फ्लाईओवर बंद रहने और काम तय समय से आगे बढ़ जाने के कारण सोमवार तक शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। नीलम फ्लाईओवर से लेकर ओल्ड फरीदाबाद तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा, जिससे दफ्तर जाने वाले और स्कूल बसों में सवार बच्चों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन ने कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार मरम्मत कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक हार्डवेयर चौक से बाटा चौक की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा जबकि बाटा से हार्डवेयर चौक की दिशा में यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। इसके बाद दूसरे चरण में विपरीत दिशा के मार्ग को बंद कर दिया जाएगा और पहले बंद किया गया रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात दबाव को संतुलित रखने के लिए नीलम फ्लाईओवर समेत अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जो ट्रैफिक को नियंत्रित करने और डायवर्जन का पालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बंद मार्गों की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed