फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Remove the problem of drinking water supply, the officials, Cabinet Minister Moolchand Sharma gave instructions in the meeting

पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर करें अधिकारी, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बैठक में दिए निर्देश

Mon, 11 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Remove the problem of drinking water supply, the officials, Cabinet Minister Moolchand Sharma gave instructions in the meeting
बल्लभगढ़ में विकास कार्यो को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में पेयजल समस्या के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई बाधित होने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में सभी विभाग अपने स्तर पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा करके निर्णय लिया कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-22 व सेक्टर-23, संजय कॉलोनी तथा मच्छी बाजार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए नई लाइन डालने का काम 2 दिन में शुरू होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लगाए जा रहे 4 रेनीवेल ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई बढ़ जाएगी। मोठूका में रेनीवेल ट्यूबवेल का काम चालू है। 10 मई को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 20 नए ट्यूबवेल लगेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मीठा पानी देना मेरी पहली प्राथमिकता है। मोहना रोड नाले का काम भी एक महीने में काम पूरा होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त यशपाल, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल, एसडीएम त्रिलोक चंद, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, टीपर चंद शर्मा और प्रदीप सिंधू सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed