फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Remove dead and migrated voters from the list: SDM

मृत व पलायन कर चुके मतदाताओं को सूची से हटाएं : एसडीएम

Thu, 21 Sep 2023 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Remove dead and migrated voters from the list: SDM
एक जनवरी 2024 को 18 साल के होने वाले युवाओं के वोट बनवाने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी तथा एसडीएम परमजीत चहल ने कहा कि सभी एआरओ अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के मृत व पलायन कर चुके मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित करें। उससे संबंधित रिकॉर्ड तीन वर्ष तक सुरक्षित रखें। एसडीएम परमजीत चहल बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चुनाव विभाग की वोटर लिस्ट के कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की सख्त हिदायतों के अनुसार, जो भी युवा एक जनवरी 2024 को 18 साल का हो जाएगा, उनकी वोट बनवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर कहा कि सभी एआरओ अपने-अपने स्तर पर उनके निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्य, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए, समाजसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पात्र युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष कैम्प लगवाए। मतदाता सूची से जुड़े जितने भी फॉर्म जिस कारण से पेंडिंग है, उनका निपटारा निर्वाचन आयोग के नियमानुसार 10 दिनों के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed