फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief: Report of a woman returning from Britain is negative

राहत : ब्रिटेन से लौटी महिला की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 01 Jan 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Relief: Report of a woman returning from Britain is negative
राहत : ब्रिटेन से लौटी महिला की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

फरीदाबाद। यूनाइटेड स्टेट्स (यूएस) से वाया ब्रिटेन फरीदाबाद पहुंची नए स्ट्रेन की संदिग्ध महिला मरीज की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि नए स्ट्रेन से संबंधित जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी लंबित है। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट आने तक महिला मरीज पर निगरानी बनाए रखेगा। फिलहाल महिला निजी अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में ही रहेगी।
जिले में 185 ऐसे लोग हैं जो ब्रिटेन या ब्रिटेन के रास्ते अन्य देशों से यहां आए हैं। इनमें से एक 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों माथे पर शिकन जरूर आई, लेकिन महिला का दावा है कि सिर्फ फ्लाइट के जरिए ब्रिटेन होकर भारत आई है। अब उसकी कोविड रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। इलाज करने वाले डॉ. मानव मनचंदा ने बताया कि महिला मरीज की हालत स्थिर है। वह दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत आई थी। कुछ लक्षण आने पर उन्होंने जांच कराई जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। होम आइसोलेट होने के बाद महिला के ब्रिटेन कनेक्शन का पता चला। इसके बाद महिला को अस्पताल में विशेष निगरानी में भर्ती किया गया। महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि करते हुए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही महिला को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
विज्ञापन

नया स्ट्रेन बच्चे-बुजुर्गों के लिए खतरा
एशियन अस्पताल के डॉ. मानव मनचंदा ने बताया कि कोविड के नए स्ट्रेन को घातक नहीं कहा जा सकता। चिंता का कारण उसका तेजी से फैलना है। यह वायरस बच्चों और बुजुर्गों तक तेजी से पहुंच रहा है। कोविड का यह स्वरूप उन लोगों के लिए भी खतरा है जो अब तक इससे अछूते रहे हैं। डॉ. मानव ने बताया कि नए स्ट्रेन की जांच की सुविधा फिलहाल सरकारी लैब में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed